GST काउंसिल 3-4 सितम्बर बैठक, टैक्स स्ट्रक्चर में सबसे बड़ा ... - CG Sandesh

GST काउंसिल 3-4 सितम्बर बैठक, टैक्स स्ट्रक्चर में सबसे बड़ा बदलाव जल्द!

नई दिल्ली में 3 और 4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आम जनता के लिए राहत भरी खबर ला सकती है। बैठक में मौजूदा चार जीएसटी स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) को घटाकर केवल दो (5% और 18%) करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

क्या होगा खास?

काउंसिल की बैठक में जीएसटी से जुड़े अगले चरण के बड़े सुधारों पर चर्चा होगी।

टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बनाते हुए सिर्फ दो स्लैब रखने पर विचार किया जाएगा।

जीएसटी रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और रिफंड प्रक्रिया को आसान बनाने के प्रस्ताव भी शामिल रहेंगे।

क्यों अहम है यह बैठक?

हाल ही में मंत्रियों के समूह (GoM) ने 12% और 28% स्लैब को हटाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद अब यह प्रस्ताव काउंसिल के सामने रखा जाएगा। इस बैठक से पहले 2 सितंबर को अधिकारियों की मीटिंग भी होगी ताकि अंतिम ड्राफ्ट तैयार किया जा सके।

पीएम मोदी का संकेत

प्रधानमंत्री मोदी पहले ही 15 अगस्त को संकेत दे चुके हैं कि इस बार दिवाली से पहले गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी जाएगी। खाने-पीने की वस्तुओं और रोज़मर्रा के सामान पर टैक्स घट सकता है, जिससे ये सामान और सस्ते हो जाएंगे।

कौन होगा शामिल?

बैठक में शामिल होंगे –

केंद्रीय वित्त मंत्री और राज्य मंत्री

सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री

सीबीआईसी चेयरमैन

जीएसटी नेटवर्क (GSTN) के सीईओ

जीएसटी काउंसिल की ओर से सभी राज्यों को औपचारिक सूचना भेज दी गई है। बैठक के एजेंडा और विस्तृत जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें