CG  : बाइक और स्कूटी में भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घा... - CG Sandesh

CG : बाइक और स्कूटी में भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

जांजगीर चांपा । जिले से हादसे की खबर समाने आ रही है, यहां बाइक और स्कूटी सवारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई है, घटना में जहां बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वही बाइक में पीछे बैठे बाप बेटे घायल हो गए। वही स्कूटी सवार को भी छोटे आई हैं, घटना कोसला भदरा मार्ग के बीच कोसाबाडी के पास की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोसला निवासी अजीत कश्यप (25 वर्ष) पिता गोपी कश्यप शनिवार को अपनी बाइक में गांव के उमेंद्र पटेल और उसके बेटे शंकर पटेल के साथ किसी काम से पामगढ़ गया हुआ था और वहां से शनिवार शाम को तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पनगांव निवासी युवराज साहू (28वर्ष) पिता फिरंगी साहू अपनी स्कूटी से सब्जी बेचने के लिए भदरा का साप्ताहिक बाजार जा रहा था। इस दौरान करीब 4 – 5 बजे के आसपास कोसला और भदरा गांव के बीच कोसाबाड़ी के पास उनकी बाइक और स्कूटी में भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
 


वहीं अजीत का सिर फट गया और सडक़ खून से सन गई। वहीं बाकी लोग भी घायल हो गए। रास्ते में भीड़ लग गई और डॉयल 112 की मदद से उन्हें पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से अजीत की गंभीर हालात को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर बिलासपुर जा रहे थे मगर मस्तूरी के पास बीच रास्ते में अजीत ने दम तोड़ दिया। बहरहाल मामले में पामगढ़ पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में ले लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें