HDFC Bank ने बदले Imperia प्रोग्राम के नियम, 1 अक्टूबर से हो... - CG Sandesh

HDFC Bank ने बदले Imperia प्रोग्राम के नियम, 1 अक्टूबर से होगा बड़ा बदलाव

देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank ने अपने प्रीमियम ग्राहकों के लिए दी जाने वाली Imperia बैंकिंग सर्विस में बड़े बदलाव की घोषणा की है। बैंक ने बताया कि नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। यानी, अब Imperia का हिस्सा बने रहने या इसमें शामिल होने के लिए ग्राहकों को नई शर्तें पूरी करनी होंगी।

किन ग्राहकों पर होगा असर?

जो ग्राहक 30 जून 2025 या उससे पहले Imperia प्रोग्राम में जुड़े थे, उन पर 1 अक्टूबर 2025 से नए नियम लागू होंगे।

वहीं जिन ग्राहकों का Imperia स्टेटस 1 जुलाई 2025 के बाद नया, अपग्रेड या डाउनग्रेड हुआ है, उनके लिए ये शर्तें पहले से ही लागू हैं।

क्या बदलेगा?

सबसे अहम बदलाव Total Relationship Value (TRV) के नियम में किया गया है। अब Imperia कस्टमर बनने के लिए कम से कम ₹1 करोड़ का TRV ग्रुप लेवल पर होना जरूरी है।

TRV में क्या-क्या शामिल होगा?

सेविंग्स, करेंट और फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम

HDFC Bank से खरीदे गए म्यूचुअल फंड व अन्य निवेश

बैंक से लिए गए किसी भी रिटेल लोन का 20% हिस्सा

डीमैट अकाउंट होल्डिंग्स का 20% हिस्सा

बैंक से खरीदी गई बीमा पॉलिसियों का प्रीमियम

पुराने नियम अब भी मान्य रहेंगे

TRV के नए नियमों के साथ-साथ, ग्राहक पुरानी शर्तों पर भी Imperia प्रोग्राम का लाभ ले सकेंगे। इनमें शामिल हैं:

करेंट अकाउंट में औसत तिमाही बैलेंस कम से कम ₹15 लाख

सेविंग्स अकाउंट में औसत मासिक बैलेंस ₹10 लाख

सेविंग्स, करेंट और FD मिलाकर कुल औसत मासिक बैलेंस ₹30 लाख

कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट में कम से कम ₹3 लाख नेट सैलरी क्रेडिट


अन्य सम्बंधित खबरें