news-details

सिल्वर, ATM और FD के बदलेंगे नियम, जानिए 1 सितंबर से क्या होगा असर

सितंबर 2025 की शुरुआत के साथ ही कई अहम बदलाव लागू होने वाले हैं, जो सीधा असर आपकी जेब और घरेलू बजट पर डालेंगे। इनमें चांदी की हॉलमार्किंग से जुड़े नियम, SBI क्रेडिट कार्ड चार्जेस, LPG सिलेंडर और CNG-PNG के दाम, ATM ट्रांजैक्शन फीस और FD की ब्याज दरें शामिल हैं। आइए जानते हैं, कौन-कौन से बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल सकते हैं।

LPG सिलेंडर के दाम

हर महीने की तरह इस बार भी 1 सितंबर को एलपीजी की नई कीमतें तय होंगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार और तेल कंपनियों के फैसले पर घरेलू रसोई गैस का दाम घटेगा या बढ़ेगा।

अगस्त में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹33.50 घटाई गई थी।

घरेलू LPG सिलेंडर में तब कोई बदलाव नहीं हुआ था।

अगर इस बार रेट बढ़े, तो आपके किचन बजट पर दबाव पड़ेगा। वहीं, अगर कीमतें कम हुईं तो ये राहत की बड़ी खबर साबित होगी।

CNG और PNG के रेट

CNG और PNG के दाम अक्सर महीने की पहली तारीख को अपडेट किए जाते हैं।

पिछली बार 9 अप्रैल को बदलाव हुआ था, जब मुंबई में CNG ₹79.50/किलो और PNG ₹49/यूनिट हो गई थी।

तब यह लगातार 6 महीनों में चौथी बढ़ोतरी थी।

अब देखना ये होगा कि सितंबर में गाड़ी और किचन गैस की कीमतें आपको राहत देंगी या और बोझ बढ़ाएंगी।

SBI क्रेडिट कार्डधारकों के लिए नए चार्ज

अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि 1 सितंबर से कई नए नियम लागू होंगे।

बिल पेमेंट, फ्यूल और ऑनलाइन शॉपिंग पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% तक की पेनल्टी लगेगी।

इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर चार्ज और ज्यादा होगा।

रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैल्यू भी घट सकती है।

 ऐसे में कार्ड यूजर्स को अपने खर्चों की प्लानिंग पहले से करनी होगी, ताकि अनावश्यक चार्ज से बचा जा सके।

 फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरें

फिक्स्ड डिपॉजिट करने वालों के लिए भी सितंबर महत्वपूर्ण है।

अभी बैंकों में FD पर 6.5% से 7.5% तक ब्याज मिल रहा है।

लेकिन संभावना है कि आने वाले समय में दरें घट सकती हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें