news-details

CG : गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला समाने आया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल (Viral Video) कर दिया। वीडियो वायरल होते ही गौ सेवक सरकंडा थाना पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Whatsapp ग्रुप पर आया वीडियो

सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास रहने वाले गौरव धनकर व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो आया था। वीडियो में एक युवक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहा था। तब उन्होंने वीडियो भेजने वाले से पूछताछ की। जानकारी में पता चला कि वीडियो बनाने वाला खमतराई निवासी विशाल सूर्यवंशी है। खमतराई पहुंचकर गौरव ने विशाल से पूछताछ की। इसमें पता चला 28 अगस्त की रात करीब दो बजे खमतराई में रहने वाला अखिलेश सूर्यवंशी (27) गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था।

आरोपी गिरफ्तार

इसका उसने वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजा था। इसके बाद गौरव ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। साथ ही वीडियो पुलिस को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें