मारपीट को लेकर जुर्म दर्ज. - CG Sandesh

मारपीट को लेकर जुर्म दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम टोंगोपथरा में खेती किसानी का काम करने वाले विरेन्द्र जब 7 अगस्त 2019 को शाम क़रीब 4 बजे के आस पास अपने घर के आंगन में खडा था कि उसी समय उसका भाई विजेन्द्र भोई आया और कहा कि तुम्हारे लिये गांव वाले मेरे को बहिष्कृत कर दिये है कहकर गाली गलौच करने लगा तथा मेरे को मारपीट करने लगा.

तब गाली गलौच सुनकर विरेन्द्र पत्नि घर से निकल कर आंगन में आई तथा बीच बचाव करने लगी तो विजेन्द्र भोई गंदी गंदी गाली देते हुए हाथ मे रखे फावडा से मारपीट करने लगा तथा विजेन्द्र द्वारा हाथ में रखे फावडा के बैट से विरेन्द्र की पत्नि के सिर में वार कर दिया और जान से मारने की धमकी दे दिया.सिर में वार होने के कारण कर खून निकला जिसके बाद 112 को फोन कर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा में भर्ती किया गया. और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें