news-details

CG : गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान 3 लोगों की मौत पर सीएम साय ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को मिलेंगे 50 हजार

जशपुर / बगीचा। मंगलवार रात बगीचा चराईडाढ़ मुख्य मार्ग पर जूरूडाड़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में घुस गई, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताते हुए कहा है कि -

जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु व कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत दु:खद है।

घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

बता दे कि घटना की सूचना मिलते ही जिले की पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घायलों को 108 एंबुलेंस व अन्य वाहनों से बगीचा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर रूप से घायलों को उच्चस्तरीय उपचार हेतु अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें