Jio BlackRock Flexi Cap Fund NFO 23 सितंबर से – जानें पूरी डिटेल
जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड अब इक्विटी निवेशकों के लिए नया मौका लेकर आ रहा है। कंपनी जल्द ही अपना नया फंड ऑफर (NFO) – Jio BlackRock Flexi Cap Fund लॉन्च करने वाली है। इस फंड को SEBI से मंजूरी मिल चुकी है और इसमें निवेशक बड़ी, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में पैसा लगा सकेंगे।
इस फंड में केवल डायरेक्ट ग्रोथ प्लान ही उपलब्ध रहेगा। निवेश की शुरुआत मात्र ₹500 से की जा सकती है और खास बात यह है कि इस पर कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा। यानी निवेशक जब चाहें पैसा निकाल सकते हैं।
कब खुलेगा NFO?
NFO की शुरुआत: 23 सितंबर 2025
NFO की समाप्ति: 7 अक्टूबर 2025
इस फंड की खास बातें
ब्लैकरॉक की Systematic Active Equity (SAE) स्ट्रैटेजी पर आधारित होगा।
SAE एक अनोखा इन्वेस्टमेंट तरीका है जिसमें मार्केट सिग्नल्स का इस्तेमाल कर सही निवेश अवसर चुना जाता है।
इसका बेंचमार्क निफ्टी 500 इंडेक्स (TRI) होगा।
दो अनुभवी फंड मैनेजर्स – तन्वी कचेरिया और साहिल चौधरी इस फंड को मैनेज करेंगे।
निवेश रणनीति (Investment Strategy)
65% – 100% निवेश इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स (लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों) में।
0% – 35% निवेश डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में।
0% – 10% निवेश REITs और InvITs में।
इसका मकसद है लंबी अवधि (Long Term) में बेहतर रिटर्न देना और निवेशकों के लिए कैपिटल ग्रोथ बनाना।
निवेश से पहले ध्यान दें
यह जानकारी सिर्फ NFO की डिटेल्स साझा करने के लिए है। इसे निवेश सलाह न समझें। म्यूचुअल फंड्स हमेशा मार्केट रिस्क से जुड़े होते हैं। किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श ज़रूर करें।