कुसुम साहू को पीएचडी अवार्ड - CG Sandesh

कुसुम साहू को पीएचडी अवार्ड

 कु. कुसुम साहू को उनके शोध विषय "संजीव बख्शी के साहित्य का सांस्कृतिक अनुशीलन" पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल (डी. लिट्) प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है। उनकी शोध मौखिकी परीक्षा पं. रविशंकर शुक्ल वि वि रायपुर के साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला में स्वयं उपन्यासकार श्री संजीव बख्शी जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं लगभग 100 शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के मध्य संपन्न हुई। 

शोध मौखिकी परीक्षा के बाह्य परीक्षक प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी सेवानिवृत्ति प्राध्यापक डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर (मप्र) थे। विदित हो कि उपन्यासकार संजीव बख्शी के बहुचर्चित उपन्यास भूलनकांदा जिस पर छत्तीसगढ़ी फिल्म भी बन चुकी है; का समीक्षात्मक अध्ययन भी शोधार्थी के द्वारा अन्य उपन्यासों और साहित्य के साथ विस्तार पूर्वक किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर शोध केंद्र की अध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे, विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गावती भारतीय, शोध संवर्धन समिति की अध्यक्ष डॉ. मालती तिवारी, साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला रविवि की अध्यक्ष प्रो. मधुलता बारा, डॉ. गिरिजाशंकर गौतम, प्रो. रमेश अनुपम, प्रो. प्रेमशंकर त्रिपाठी ने बधाई दी है। छग के सुप्रसिद्ध साहित्यकार संजीव बख्शी ने डॉ. कुसुम साहू को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें