शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से की मारपीट, जुर्म दर्ज - CG Sandesh

शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से की मारपीट, जुर्म दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सोनासिल्ली की एक महिला ने अपने पति के ख़िलाफ शराब के नशे में घर आकर उस पर और उसके बच्चों के साथ गाली गलौच कर डंडा से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का रिपोर्ट दर्ज करवाया है.

जानकारी के अनुसार प्रेमबाई कुर्रे ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि 9 अगस्त की शाम 4 बजे उसका पति राजेन्द्र कुर्रे शराब के नशे में घर में आकर खेत जाने के बात को लेकर उसे एवं बच्चे को अश्लील गाली गलौच करते हुए उसे एवं छोटा लड़का योगेन्द्र कुर्रे को डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. प्रेमबाई कुर्रे के आवेदन पर अपराध धारा 294, 323, 506 भा.द.वि. का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें