महासमुंद : रिसर्च एवं एक्सटेंशन प्लानिंग मीटिंग (स्टेशन मीटि... - CG Sandesh

महासमुंद : रिसर्च एवं एक्सटेंशन प्लानिंग मीटिंग (स्टेशन मीटिंग लेवल -1) का आयोजन

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद में दिनांक 12 सितम्बर 2025 को अधिष्ठाता डॉ. अनुराग के मार्गदर्शन में रिसर्च एवं एक्सटेंशन प्लानिंग मीटिंग (स्टेशन मीटिंग लेवल -1) का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय द्वारा की गई तथा उपाध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद, डॉ. आर.एल. शर्मा रहे।

बैठक में कृषि विभाग के सहायक संचालक घोड़ेसवार, महाविद्यालय के प्राध्यापक,सहायक प्राध्यापक एवं कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), महासमुंद के विषय वस्तु विशेषज्ञ (SMS) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय कृषि समस्याओं के समाधान हेतु अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की समीक्षा करना एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करना था।

इस अवसर पर अनुसंधान प्रभारी डॉ. पी. सी. चौरसिया ने अनुसंधान व विस्तार पर प्रकाश डाला तथा वैज्ञानिकों एवं प्राध्यापकों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए अनुसंधान एवं तकनीकी विस्तार पर पावर पॉइंट प्रस्तुतिकरण (PPT) दिया गया।

अधिष्ठाता महोदय ने शोध कार्यों की गुणवत्ता और व्यवहारिक उपयोगिता पर बल देते हुए सुझाव दिया कि अनुसंधान को कृषकों की जमीनी आवश्यकताओं से जोड़ते हुए परिणामोन्मुखी बनाया जाए।

वहीं, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद ने अनुसंधान एवं प्रसार कार्यों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि क्षेत्रीय कृषि समस्याओं पर केंद्रित नवाचार आधारित अनुसंधान से ही किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है।

बैठक के दौरान सभी प्रस्तुतियों में महत्वपूर्ण व उपयोगी सुझावों के साथ- साथ प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं कृषक कार्यशालाओं के माध्यम से शोध निष्कर्षों के प्रसार की योजना पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा चौधरी ने किया। इस बैठक में सभी प्रतिभागियों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें