
महासमुंद : महिला जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
रायपुर। ग्राम पंचायत रायतूम में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका डॉण् एकता लंगेह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सोनिया ठाकुर ने किया। वही विशेष अतिथि के रूप में मितानिन एवं जनपद सदस्य रूपकुमारी ध्रुव उपस्थित रही।
इस अवसर पर समाज सेविका डॉण् एकता लंगेह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी जगत की जननी है, नारी से ही संसार की अस्तित्व है, नारी अपने आपको कमजोर न समझें और घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर , निसंकोच होकर सभी क्षेत्र में कार्य करें, महिलाएं शिक्षित होंगी तभी परिवार शिक्षित होगा, समाज शिक्षित होगा, तभी देश विकास की राह पर चलेगा।
डाॅ. लंगेह ने महिला स्व सहायता समूह के द्वारा बनाए गए सेनेटरी पैड को देखा और उनकी प्रशंसा की तथा उसकी मार्केटिंग में सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरण किया, जन सेवा का मिसाल के रूप में शिशुवती, गर्भवती, महिलाओं को मच्छरदानी भेट किया गया।
इसी कड़ी में गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों को कंबल तथा चलने में असमर्थ बुजुर्गो को छड़ी भेट किया, स्कूल के मेधावी छात्र - छात्राओं को डायरी पेन भेट देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही सामाजिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया, ग्राम पंचायत सचिव देवानंद पटेल द्वारा बर्तन बैंक के बारे में मुख्य अतिथि को अवगत कराया। डाॅ. लंगेह ने इस कार्य की प्रशंसा की।
विशेष अतिथि रूपकुमारी ध्रुव ने कहा कि हमें लंगेह जी से प्रेरणा लेना चाहिए, जिनके पास सबकुछ होते हुए भी समाज सेवा की बीड़ा उठाई है पूरे जिले में गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है तो हम महिलाओं को भी उससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में एंजल गर्ल्स के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव देवानंद पटेल, समस्त पंचगण, देहुती साहू तथा स्व सहायता समूह की समस्त महिलाओं का विशेष योगदान रहा। मंच का संचालन पूर्व सरपंच रमण ठाकुर द्वारा सुचारू रूप से किया गया।