महासमुंद : माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंती... - CG Sandesh

महासमुंद : माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

छत्तीगढ शासन द्वारा महिलाओ के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष नारी उत्थान हेतु अभूतपुर्व कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं महिलाओ विशेष कर वीरता, शौर्य साहस तथा महिलाओं में आत्मबल का सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरागंना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरूस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत एक महिला को 2 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप से प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

पुरस्कार हेतु निर्धारित आवेदन पत्र महिला बाल विकास विभाग महासमुंद से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित आवेदन पत्र आवेदन कर्ता अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल सहित 26 सितम्बर 2025 तक शाम 05 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें