Repo Rate Cut का असर, Home Loan EMI पर होगा सीधा फायदा
अक्टूबर में होने वाली RBI की मौद्रिक समिति की बैठक आम लोगों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ सकती है। वित्तीय संस्थान मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार भी RBI से रेपो रेट में 0.25% की कटौती की उम्मीद जताई जा रही है।
अब सवाल ये है कि अगर रेपो रेट घटा, तो आपकी होम लोन EMI कितनी कम होगी?
क्यों जरूरी है Repo Rate Cut?
रेपो रेट कम होने का सीधा असर बैंकों की लोन ब्याज दरों पर पड़ता है। खासतौर पर उन लोगों को फायदा होता है जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लिया हुआ है।
EMI कैलकुलेशन (20 साल की अवधि पर)
हमने EMI का कैलकुलेशन 0.25% ब्याज दर घटाकर (7.35% → 7.10%) किया है।
उदाहरण के तौर पर, ₹30 लाख के लोन पर अभी ईएमआई ₹23,893 बनती है, लेकिन ब्याज दर 7.35% से घटकर 7.10% होने पर यह ₹23,439 रह जाएगी, यानी हर महीने ₹454 की बचत होगी।
इसी तरह, ₹50 लाख के लोन पर वर्तमान ईएमआई ₹39,822 से घटकर ₹39,066 हो जाएगी, जिससे करीब ₹756 की राहत मिलेगी। वहीं, ₹75 लाख के लोन वालों की ईएमआई ₹59,733 से घटकर ₹58,598 हो जाएगी, यानी महीने भर में ₹1,135 की सीधी बचत होगी।
EMI में सीधा फायदा
अगर आपके पास ₹30 लाख का लोन है, तो EMI हर महीने ₹454 कम हो जाएगी।
₹50 लाख लोन वालों को ₹756 की राहत मिलेगी।
और ₹75 लाख लोन पर EMI में ₹1,135 की सीधी बचत होगी।
यानी, छोटी सी रेपो रेट कटौती आपके बजट पर बड़ा असर डाल सकती है।