आतंक से भयभीत करने वाले युवक के ऊपर 2 बार अपराध दर्ज, मोहल्ल... - CG Sandesh

आतंक से भयभीत करने वाले युवक के ऊपर 2 बार अपराध दर्ज, मोहल्ले वासी थे आतंक से भयभीत, छुपकर कर रहे थे पुलिस के आने का इंतज़ार.

पिथौरा थाना को 10 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे सुचना मिली कि ग्राम सोनासिल्ली के राजेन्द्र कुर्रे नामक व्यक्ति द्वारा हाथ में लोहे का कत्ता लेकर अम्बेडकर चौक के पास लोगों को गंदी गंदी गाली गुप्तार कर मारने पीटने की धमकी देते हुए हाथ में रखे लोहे का कत्ता को लहरा रहा है. जहाँ पुलिस द्वारा मौके में पहुंच कर आरोपी राजेन्द्र कुर्रे के हाथ से एक लोहे का कत्ता जप्त किया है.

आरोपी को गिरफ्तार करते समय उसकी पत्नी प्रेमबाई कुर्रे का भी मौके से अन्य लोगों के साथ बयान लिया गया है. इस आरोप के बाद राजेन्द्र कुर्रे के ख़िलाफ बीते दो दिन में दो प्रथमिकी दर्ज हो चुकी है. इसके पहले राजेन्द्र कुर्रे की पत्नी प्रेमबाई ने शराब के नशे में उसे और उसके उसके बच्चों को मारपीट व गाली गलौच की थी. जिसके बाद प्रेमबाई ने पिथौरा थाना में शिकायत दर्ज की थी. जिसके अगले ही दिन उसने दूसरा कारनामा कर दिया.

पुलिस ने बताया है कि ग्राम सोनासिल्ली के अम्बेडकर चौक के पास राजेन्द्र कुर्रे नामक व्यक्ति हाथ में लोहे का कत्ता लेकर लोगों को गन्दी गन्दी गाली गुप्तार कर मारने पीटने की धमकी देते हुए लोहे कत्ता को हवा में लहराने की सुचना उसे ग्रामीणों से मिली थी. जहाँ पिथौरा पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना स्थल ग्राम सोनासिल्ली अम्बेडकर चौक पहुंची. तो पाया कि राजेन्द्र कुर्रे अपने हाथ में एक पुरानी इस्तेमाली लोहे का कत्ता को पकड़ कर हवा में लहराते हुए लोगों को मां ब‍हन की गन्दी गन्दी गाली देते हुए कह रहा था कि “जो कोई मेरे सामनें आयेगा तो मार काट डालूंगा”.

इस घटना से आस पास के मोहल्ले वासी उसके आतंक से भयभीत होकर छिप कर देख रहे थे. उस व्यक्ति के आतंक से अप्रिय घटना होने कि पूर्ण आशंका होने से पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर उस व्यक्ति को दाहिने हाथ में रखे लोहे के कत्ता को पुलिस ने कब्जा में लेकर पकड़ा.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें