भारत में टैक्सपेयर से ज्यादा क्रिप्टो ओनर
भारत में टैक्स भरने वालों से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी के मालिक हैं। आंकड़े बताते हैं कि जहां देश में 7.3 करोड़ लोग इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते हैं, वहीं 9.35 करोड़ लोग क्रिप्टोकरेंसी जैसे बिटकॉइन, डॉगकॉइन और एथेरियम के मालिक हैं। इस मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है और हमारे मुकाबले कोई देश आसपास भी नहीं है।
ITR फाइलिंग अपडेट
सरकार ने इस बार ITR भरने की आखिरी तारीख एक दिन बढ़ा दी है। अब लोग 16 अक्टूबर तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं। 15 सितंबर तक ही 7.3 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल हो चुके हैं, जबकि पिछले साल पूरे साल में 7.28 करोड़ ITR भरे गए थे। यह दिखाता है कि टैक्सपेयर्स की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन अभी भी बड़ी आबादी टैक्स नेट से बाहर है।
भारत बना क्रिप्टो हब
ग्लोबल डेटा 2024 के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा क्रिप्टो ओनर्स हैं। जानकारों का कहना है कि भारत का क्रिप्टो मार्केट साल 2023 में करीब 2.5 अरब डॉलर का था और उम्मीद है कि 2035 तक यह 15 अरब डॉलर से ज्यादा का हो जाएगा। इसकी ग्रोथ रफ्तार करीब 18.5% सालाना है।
दुनिया में कहां-कहां हैं सबसे ज्यादा क्रिप्टो ओनर?
भारत के बाद क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले लोगों की संख्या इन देशों में सबसे ज्यादा है:
चीन – 5.91 करोड़
अमेरिका – 5.29 करोड़
ब्राजील – 2.6 करोड़
वियतनाम – 2.09 करोड़
पाकिस्तान – 1.59 करोड़
फिलीपींस – 1.58 करोड़
नाइजीरिया – 1.33 करोड़
इंडोनेशिया – 1.22 करोड़
ईरान – 1.2 करोड़
यह साफ है कि भारत में लोग टैक्स भरने से ज्यादा क्रिप्टो में निवेश कर रहे हैं। आने वाले समय में क्रिप्टो मार्केट और भी तेजी से बढ़ने वाला है।