CG : अचानक सड़क पर पलटी तेज रफ्तार यात्रियों से भरी राजधानी ब... - CG Sandesh

CG : अचानक सड़क पर पलटी तेज रफ्तार यात्रियों से भरी राजधानी बस, एक महिला की मौत, कई घायल

जशपुर। जिले में आज सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार से जा रही एक राजधानी बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य पांच यात्री घायल हो गए। मृतिका कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज थी।

 

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय बस में लगभग 23 यात्री सवार थे। हादसे के बाद घायलों को तुरंत कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

वहीं घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे पकड़ने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और घायलों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें