news-details

महासमुंद : जिले के 550 श्रमिक हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष एवं भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री साय द्वारा एक लाख 84 हजार 220 से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को लाभान्वित किया गया।

महासमुंद जिले से महासम्मेलन में शामिल होने सभी हितग्राहियों को 10 बसों के माध्यम से महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि कार्यक्रम में महासमुंद जिले के श्रम विभाग में पंजीकृत 550 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस अवसर पर लाभान्वित किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें