महासमुंद : जेल भरो आंदोलन में जिले के 513 कर्मचारी शामिल - CG Sandesh

महासमुंद : जेल भरो आंदोलन में जिले के 513 कर्मचारी शामिल

18 गुरुवार 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ का आंदोलन 33 वे दिन जारी रहा,प्रांतीय टीम के आह्वान पर पूरे जिले से 513 कर्मचारी जेल भरो आंदोलन में शामिल होने रायपुर गए थे,संघ के प्रांतीय टीम द्वारा कहा गया की सरकार की उदासीनता और प्रशासन की दमनकारी नीति के कारण प्रदेश के सभी 16000 कर्मचारी हड़ताल जारी रखने के लिए मजबूर है,सरकार द्वारा केवल आश्वाशन देकर हड़ताल वापसी की कोशिश की जा रही है जिस पर संघ ने अपना इष्पाष्ट मत जारी कर दिया है की पूर्व में भी सरकार द्वारा कर्मचारियों को आश्वाशन देकर ठगा जाता रहा है अब कोई भी कर्मचारी सिर्फ आश्वाशन पर वापस नही होगा।

जब तक सरकार मांगो के संबंध में आदेश जारी नही करती आंदोलन लगातार जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष रामगोपाल खूंटे के प्रतिनिधित्व में जिले से मोहन प्रधान, प्रशांत साहू,विजय भान,मनीष कश्यप,राहुल ठाकुर,तेजस राठौर, आजुराम वर्मा, अनुपम शर्मा, नेहा चंद्राकर, शंहिता ध्रुव, गुंजा साहू, श्रद्धा साहू, हेमलाल डडसेना ,पूनम त्रिपाठी,संहिता ध्रुव, बी एल मिश्रा, डॉ देवेंद्र साहू, डॉ मधुराज देवांगन, अकेश्वर शुक्ला, उत्तम श्रीवास, ढोलचंद नायक, जयकांत विश्वकर्मा, प्राविन नगदेव, देव कुमार डडसेना, यादराम साहू, टेकलाल नायक, रवि कसेकार, त्रिवेणी चक्रधारी, प्रियंका ग्वाल, कल्पना, मधुमिता, सीमा आदि कर्मचारी शामिल थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें