महासमुंद : एनएचएम कर्मी आक्रोश में ड्यूटी ज्वाइन करने का अल्टिमेटम का दहन किया गया
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ का आंदोलन आज सतत 33 वे दिन भी जारी रहा, शासन के नरम रुख के बावजूद प्रशासन की बेरुखी बनी हुई है इसी स्बंध में जिला महासमुंद में सभी कर्मचारियों को कार्यालयिन समय तक ड्यूटी ज्वाइन करने का अल्टिमेटम दिया गया उक्त तिथि में ज्वाइनिंग नही करने पर सेवा समाप्ति की कारवाही करने हेतु पत्र जारी किया गया है।
उक्त पत्र का जिला इकाई महासमुंद के समस्त 513 कर्मचारियों द्वारा विरोध करते हुए उक्त पत्रक का दहन किया गया। जिलाध्यक्ष महासमुंद राम गोपाल खूंटे, डॉ देवेंद्र साहू, डॉ मधुराज देवांगन, लक्ष्मेन्द्र सिन्हा उपाध्यक्ष, गेवेद्र नोरंगे, अनसुमन चंद्राकर, द्वारिका पटेल, अवधेश बंजारे, आसुतोष बंजारे, दुधेश्वर पटेल, घनश्यास पटेल, प्राविन नगदेव, परमेश्वर सेन, यादराम साहू, सुनील साहू, रुपेश चक्रधारी, नूतन देवांगन, मीरा ध्रुव, विनय नाग, त्रिवेणी चक्रधारी, जाग्रति साहू, कविता चंद्राकर, आदि उपस्थित हुये.