news-details

महासमुंद : विधायक की मौजुदगी में एन एच एम कर्मचारी ने की ड्यूटी ज्वाइन

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ के आव्हान पर जिला ईकाई महासमुन्द के एन एच एम कर्मचारी अपने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 16000 कर्मचारी, विगत 33 दिनों तक जिले में 550 कर्मी हड़ताल पर थे तथा विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए अपनी मांगों को लेकर शांति पुर्वक प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठन के सदस्यो से मिलकर अपने मांगों को अवगत कराया गया। जिला प्रवक्ता एवं सलाहकार डॉ देवेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि इस बीच स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य संचालक से कई दौर की बातचीत होती रही। 

कल रात स्वास्थ्य मंत्री जी से छः मांगों पर सहमति बनने के पश्चात देर रात प्रांताध्यक्ष डॉ अमित मिरी द्वारा हड़ताल स्थगित करने का निर्देश दिया गया। हड़ताल स्थगित करने की सूचना पर समस्त एन एच एम कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय महासमुन्द पहुंच कर आज 20 सितंबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉ आई नागेश्वर राव के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गयी।

मांगे जो पुरी हुई-
1) पांच लाख तक कैशलेश चिकित्सा बीमा सुविधा
2) 30 दिनों का सवैतनिक चिकित्सा अवकाश।
3) जुलाई 2023 से 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि।
4) वार्षिक कार्य मुल्याकं में पारदर्शिता।

तीन मांगों पर बनेगी कमेटी
1 सिविलियन/स्थायीकरण
2 पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3 ग्रेड पे, पर कमेटी बनाकर तीन महीने में सौपेगी रिपोर्ट।
4) अनुकम्पा नियुक्ति.

एन एच एम कर्मचारी संघ के ड्यूटी ज्वाइन करते समय महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचे और समस्त कर्मचारियों से मुलाकात किया तथा सभी कर्मचारियों को मांग पुरा होने पर बधाई दी और आश्वत किया कि कर्मचारी के हित में शासन द्वारा निर्णय लिया जाएगा। 

डॉ वी पी सिंह डी एच ओ, डॉ सी पी चंद्राकर, डॉ घनश्याम साहू, का भी सराहनीय सहयोग रहा. एन एच एम जिला अध्यक्ष महासमुंद रामगोपाल खुंटे अपने समस्त साथियों के साथ विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद प्रेषित कर फल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया। 

इस मौके पर महासमुन्द नगरपालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंगेश टाकंसाले पुर्व पार्षद, रोहित चंद्राकर ग्रामीण मंडल महामंत्री, महेंद्र सिका मंडल अध्यक्ष शहर, शरद राव मंडल आई टी सेल उपस्थित रहे जिनकी मौजुदगी में एन एच एम कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी सामुहिक रूप से ज्वाइनिंग किया गया तथा कर्मचारी डॉ मधुराज देवांगन, बी एल मिश्रा, लक्ष्यमेन्द्र सिन्हा, एकेश्वर शुक्ला, उत्तम श्रीवास, जयकांत विश्वकर्मा, परमेश्वर सेन, प्रवीण नगदेव, कोमल साहू,आशीष नंद, हिरेन्द्र कर, कमला तांडी, देवकुमार डडसेना, दुधेश पटेल, अंशुमन चंद्राकर, गेवेन्द्र नोरंगे, मीनाक्षी टकसाले,मुकेश निषाद, सुनील साहू, मेघा ताम्रकार, त्रिवेणी चक्रधारी, निर्मल साहू, ओकर पाठक, रवि शंकर काश्यकर, रामप्रसाद दिवान, टेकलाल नायक, समस्त कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव सर को धन्यवाद प्रेषित किया।


अन्य सम्बंधित खबरें