निफा संस्था का सिल्वर जुबली समारोह “भारत मंडपम, नई दिल्ली” म... - CG Sandesh

निफा संस्था का सिल्वर जुबली समारोह “भारत मंडपम, नई दिल्ली” में, महासमुंद जिले से प्रतिभागी चयनित

कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करने वाली प्रतिष्ठित संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेशन फॉर आर्टिस्टिक्स एंड एक्टिविस्ट), जिसके नाम 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर संस्था का सिल्वर जुबली समारोह राजधानी दिल्ली स्थित “भारत मंडपम” में आयोजित होगा। समारोह में देशभर के प्रत्येक जिले से एक महिला / एक पुरुष को सम्मानित किया जाएगा। महासमुंद जिले से चयनित प्रतिभागी शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक, दिनेश कुमार साहू एम.ए. हिंदी के छात्र का चयन उनके सामाजिक सेवा कार्य क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य कोरोना काल पर सेवा जागरूकता कार्य,पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ व महिला बाल सशक्तिकरण पर उत्कृष्ट कार्य के आधार पर किया गया है। कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने हेतु मॉरिशस के महामहिम राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही विश्वविख्यात कत्थक नृत्यगुरु व भारतीय अभिनेताएं अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। 

चार दिवसीय आयोजन के अंतर्गत दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम के पश्चात करनाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा तथा अंतिम दिवस प्रतिभागियों को कुरुक्षेत्र भ्रमण कराया जाएगा। निफा संस्था के संस्थापक श्री प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कहा कि यह आयोजन देशभर के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने और उन्हें सामाजिक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।

निफा छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के राज्य समन्वयक डॉ प्रियंका बिस्सा व शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के प्राचार्य प्रो करुणा दुबे, डॉ मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक जिला महासमुंद, डॉ दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिंदी, अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस (पुरुष इकाई ) , राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस (महिला इकाई ) ने शुभकामनाएं दी | 

महाविद्यालय अधिकारी कर्मचारी एवं रासेयो स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त किया । निफा अवॉर्ड के लिए चयनित प्रतिभागी दिनेश कुमार साह ने कहा कि “इस सम्मान से मुझे अपने कार्य को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी, मुझे गर्व है कि हमारे समाज सेवियों ने सेवा कार्य को अपना धर्म समझा। यह अवसर न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे महासमुंद जिले के लिए गर्व का क्षण है।"


अन्य सम्बंधित खबरें