अतिथि शिक्षक संघ की बैठक, शिक्षा मंत्री और संचालक से मिला सकारात्मक आश्वासन
जिला अध्यक्षों की बैठक में 18 सितंबर 2025 को हुए डीपीई दौरे की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बैठक में बताया गया कि अतिथि शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और सिविलियन की मांगों को प्रमुखता से रखा।
मुलाकात के दौरान 12 माह का वेतन, संपूर्ण शासकीय अवकाश की पात्रता और व्याख्याता के समकक्ष वेतनमान जैसी मांगें शिक्षा मंत्री के सामने रखी गईं। इस पर मंत्री जी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि जो अच्छा बन सकेगा, वह जरूर किया जाएगा।
इसके बाद संचालक रघुवंशी से भी चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जैसे ही मंत्री जी की ओर से पत्र आएगा, उसे और अच्छा बनाकर आगे भेजा जाएगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए आश्वासन दिया कि वह स्वयं भी इस विषय पर एक बार फिर चर्चा करेंगे।
वहीं, उपसंचालक से मुलाकात में छह माह का आवंटन और पूरे राज्य के अतिथि शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में खातों में जमा किए जाने की बात रखी गई। उपसंचालक ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि इसे प्राथमिकता से पूरा करवाया जाएगा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 28 या 29 सितंबर को भारी संख्या में रायपुर पहुंचकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जाएगी। अतिथि शिक्षक संघ ने भरोसा जताया है कि लगातार प्रयास और सभी के सहयोग से उनकी मांगें अवश्य पूरी होंगी।
प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा पांडे, उपाध्यक्ष किरण तिवारी, रंजीत वर्मा और जावेद खान बैठक में मौजूद रहे।