पहले नाती और फिर बेटे ने किया अपमानित, शिकायत हुई दर्ज - CG Sandesh

पहले नाती और फिर बेटे ने किया अपमानित, शिकायत हुई दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम हरदी के निवासी रामजी ने छोटू मिरी, रामलाल मिरी के ख़िलाफ पिथौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. रामजी ने पुलिस को बताया है कि 12 अगस्त 2019 को सुबह 5 से 6 बजे के बीच जब वह अपने घर की दरवाजा के पास बैठा था कि उसी समय उसका नाती छोटू पिता मंगलू मिरी वहा पर आया और मुझे कहने लगा तुम मुझसे बैर रखते हो गाली देते आज तुझे नही छोडुंगा जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का व अपने पहने हुए चप्पल को ऊतार कर हाथ में लेकर चेहरा एवं सिर में मारपीट किया.

रिपोर्ट के अनुसार यह सब देखकर रामजी की नाती बहू फुलेश्वरी बाई और बडी बहू मानसीर बाई बीच बचाव किये. जिसके बाद छोटू वहां से गाली गुप्तार करते चले गया. इसके कुछ देर बाद रामजी का मंझला लड़का रामलाल मिरी खेत तरफ से घूम कर आया और वो भी गाली गुप्तार करते हुए रामजी को लात से दाहिने आंख के नीचे मारा जिससे वह जमीन पर गिर गया. मारपीट करने से रामजी के दाहिने आंख के नीचे चोट आई है, खून निकला है, जिसका डाक्टर मुलाहिजा व उपचार पिथौरा अस्पताल में कराया गया है. पुलिस ने मामले में छोटू मिरी व रामलाल मिरी के ख़िलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत पंजीबद्ध किया है.




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें