घर में कैश रखने की लिमिट – क्या है नियम?
आज के डिजिटल जमाने में ज्यादातर पेमेंट ऑनलाइन हो रहे हैं, लेकिन कई लोग अभी भी घर पर कैश रखना पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है – कानून के हिसाब से घर पर कितना कैश रखना सुरक्षित है?
क्या घर में कैश रखने की कोई लिमिट है?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने घर में कैश रखने की कोई कानूनी लिमिट तय नहीं की है।
आप घर पर कोई भी रकम रख सकते हैं।
शर्त बस यह है कि यह पैसा वैध स्रोत से आया हो।
अगर आप दिखा सकते हैं कि यह आपकी सैलरी, बिजनेस कमाई या किसी कानूनी लेन-देन की रकम है, तो यह पूरी तरह से वैध है।
समस्या तब आती है जब आप पैसे के स्रोत को साबित नहीं कर पाते।
इनकम टैक्स एक्ट क्या कहता है?
आयकर अधिनियम में कैश और संपत्ति से जुड़े नियम Section 68, 69 और 69B में बताए गए हैं:
Section 68: अगर पासबुक या कैशबुक में रकम दर्ज है लेकिन स्रोत नहीं बताया, तो इसे अनक्लेम्ड इनकम माना जाएगा।
Section 69: अगर आपके पास कैश या निवेश है और आप उसका हिसाब नहीं बता सकते, तो इसे अनडिस्क्लोज्ड इनकम माना जाएगा।
Section 69B: अगर घोषित आय से ज्यादा संपत्ति या कैश है और स्रोत नहीं बताया, तो टैक्स और पेनाल्टी लग सकती है।
सोर्स नहीं बता पाए तो क्या होता है?
जांच या छापेमारी में अगर घर से भारी कैश बरामद हुआ और आप इसका सही हिसाब नहीं दे पाए, तो पूरी रकम अघोषित आय मानी जाएगी।
इस पर भारी टैक्स और 78% तक जुर्माना लग सकता है।
विभाग को अगर टैक्स चोरी का शक हुआ, तो मुकदमा भी चल सकता है।
घर में कैश रखना कानूनी रूप से allowed है, लेकिन हमेशा यह ध्यान रखें कि पैसे का स्रोत स्पष्ट हो। वैध दस्तावेज़ और रिकॉर्ड रखने से किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।