महासमुंद : जिले में अब तक 897.3 मिलीमीटर औसत वर्षा - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में अब तक 897.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 897.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 1157.9 मिलीमीटर, सरायपाली में 948.0 मिलीमीटर, कोमाखान में 885.3 मिलीमीटर, बसना में 829.8 मिलीमीटर, बागबाहरा में 826.2 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 736.1 मिलीमीटर महासमुंद तहसील में दर्ज की गई। 

आज 25 सितम्बर को 54.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 78.9 मिलीमीटर, महासमुंद में 77.1 मिलीमीटर, कोमाखान में 65.8 मिलीमीटर, बागबाहरा में 54.8 मिलीमीटर, सरायपाली में 35.7 मिलीमीटर एवं बसना तहसील में 15.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।


अन्य सम्बंधित खबरें