महासमुंद : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पर संगोष्ठी
26 सितंबर 2025 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा महासमुंद जिला स्वास्थ्य समिति, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 चलाया जा रहा है। जिला पंचायत सभा गृह महासमुंद में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, बी पी, शुगर जांच, गर्भवती जांच, किशोरी बालिका जांच परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य, नशापान, कैंसर की पहचान, टी बी जांच एवं पोषण आहार वितरण, एच आई वी जांच परामर्श किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीखम सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जोगेश्वर जुगनू चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, विजय लक्ष्मी जांगड़े जनपद सदस्य एवं डॉ आई नागेश्वर राव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नीलू घृतलहरे डी पी एम, डॉ विकास चंद्राकार बी एम ओ, डॉ सी पी चंद्राकार नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, डॉ ज्योति साहू गायनको लॉजिस्ट, डॉ घनश्याम साहू , समाज सेवी तारणि चंद्राकार एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग व मितानिन शामिल हुए।
अन्य सम्बंधित खबरें