news-details

स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त 2019 को

महासमुंद, 13 अगस्त 2019/ खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पर 14 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद में प्रातः 7ः30 बजे से किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि दौड़ का प्रारंभ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, टाउन हॉल, नेहरू चौक, नेहरू चौक से वापस मिनी स्टेडियम में समाप्त होगी। इस आयोजन में जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी, जिला मुख्यालय के स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्रा भाग लेंगे। खेल अधिकारी द्वारा स्वतंत्रता दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दौड़ में भाग लेने हेतु अपील की गई है।  




अन्य सम्बंधित खबरें