कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कांपा, महासमुंद में "स्वच्छता ही सेवा 2025" के अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन
"स्वच्छता ही सेवा 2025" अभियान के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कांपा, महासमुंद में "एक दिन, एक घंटा, एक साथ राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और ऊर्जा के साथ परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनुराग ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व पर प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान ही नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ और स्वस्थ भारत निर्माण के लिए सदैव जागरूक और सक्रिय रहने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम एन.एस.एस. की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. निर्मला भारती पटेल के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मुकेश कुमार सेठ, डॉ. शुष्मा, डॉ. शांता साहू तथा श्रीमती प्रतिभा मोहन सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने इसे सफल एवं सार्थक बनाया।
सभी के सामूहिक श्रमदान ने न केवल परिसर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया बल्कि विद्यार्थियों के मन में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और प्रेरणा का संचार भी किया।