महासमुंद : आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या भोज का आयोजन - CG Sandesh

महासमुंद : आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या भोज का आयोजन

राष्ट्रीय पोषण माह एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत शारदेय नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्याओं का सम्मान और उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के लिए आज महासमुंद के शहरी सेक्टर के विश्वकर्मा नगर 01 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र दलदली रोड में बच्चों का पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया गया।

बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को भोजन कराया गया जिसमें  चावल-दाल, पूड़ी, मौसमी फल एवं अन्य पौष्टिक चीजों से बनी खीर, प्रसाद आदि शामिल है। शहरी परियोजना के  सेक्टर पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाता है, नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह आयोजन किया गया। 

उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केंद्र 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए विद्यालय पूर्व शिक्षा प्रदान करते हैं। यहां टीकाकरण सेवाएं, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सहायता और रेफरल सेवाएं भी प्रदान करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं को सम्मान देना, उनके बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुनिश्चित करना, और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू चंद्राकर, मितानिन, स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद थी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें