शराब पीकर सार्वजनिक स्थान में हुल्लड करते पकड़ाया शराबी.
बागबाहरा पुलिस ने सिलाबडेरा के पास सार्वजनिक स्थान में एक व्यक्ति को शराब पीकर हुल्लड करते हुए पकड़ा है. मुखबीर की सुचना पर जब पुलिस घटनास्थल पहुंची तो एक व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर हुल्लड कर रहा था. जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम मोतीराम पिता लक्ष्मण कमार उम्र 21वर्ष साकिन हाडाबंद कमारपारा थाना खल्लारी बताया. उस व्यक्ति की मुंह से शराब की दुर्गन्ध आ रही थी जिसे CHC बागबाहरा में मुलाहिजा कराया गया और मुलाहिजा रिपोर्ट में उक्त व्यक्ति को शराब सेवन लेख करने पर धारा 36 (च)1 आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से 13 अगस्त 2019 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें