
महासमुंद : जिले में अब तक 1012.0 मिलीमीटर औसत वर्षा
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 1012.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 1296.2 मिलीमीटर, सरायपाली में 1034.5 मिलीमीटर, कोमाखान में 1007.1 मिलीमीटर, बागबाहरा में 974.1 मिलीमीटर, बसना में 915.1 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 854.2 मिलीमीटर महासमुंद तहसील में दर्ज की गई।
आज 3 अक्टूबर को 52.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में बागबाहरा तहसील में 73.6 मिलीमीटर, महासमुंद में 73.5 मिलीमीटर, पिथौरा में 51.8 मिलीमीटर, कोमाखान में 49.5 मिलीमीटर, बसना में 42.2 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 23.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
अन्य सम्बंधित खबरें