बिना इंटरनेट भी होगी डिजिटल पेमेंट! जानिए  - CG Sandesh

बिना इंटरनेट भी होगी डिजिटल पेमेंट! जानिए

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल रुपये का ऑफलाइन वर्जन लॉन्च कर दिया है। अब आप बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी पेमेंट कर सकेंगे, जैसे नकद लेनदेन किया जाता है। यह तकनीक UPI से भी आगे मानी जा रही है क्योंकि इसमें कनेक्शन टूटने पर भी ट्रांजैक्शन संभव है।

RBI की यह नई सुविधा लोगों को ‘कैश, लेकिन डिजिटल’ अनुभव देती है। डिजिटल रुपया (e₹) भारत की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) है — यानी भारतीय रुपये का इलेक्ट्रॉनिक रूप। इसे आप अपने मोबाइल वॉलेट में रख सकते हैं और कैश की तरह खर्च कर सकते हैं। फिलहाल देश के 15 बैंक ऐसे डिजिटल वॉलेट की सुविधा दे रहे हैं।

कैसे करेगा काम Offline Digital Rupee?

यह फीचर उन इलाकों के लिए खास है जहां इंटरनेट कमजोर या बिल्कुल नहीं होता, जैसे ग्रामीण या पहाड़ी क्षेत्र। यह NFC (Near Field Communication) टेक्नोलॉजी पर काम करता है — वही टेक्नोलॉजी जो मोबाइल से फोटो या वीडियो शेयर करने में इस्तेमाल होती है।

पेमेंट करने के लिए यूजर को अपने डिजिटल रुपया वॉलेट में राशि चुननी होगी और फिर दुकानदार की NFC-सक्षम डिवाइस पर फोन टैप करना होगा। इतना करते ही ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा — बिना किसी इंटरनेट डेटा के।

UPI और e₹ में अंतर

UPI: आपके बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करता है।

Digital Rupee (e₹): यह कैश का डिजिटल रूप है, यानी इसमें बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होती।

पेमेंट सीधे दो e₹ वॉलेट्स के बीच होती है।

साथ ही, डिजिटल रुपया वॉलेट से UPI QR कोड स्कैन कर पेमेंट करना भी संभव है।

RBI की यह नई पहल न सिर्फ ग्रामीण भारत को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने का बड़ा कदम है, बल्कि यह देश को ‘कैशलेस इंडिया’ की दिशा में एक और स्तर पर ले जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें