महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता... - CG Sandesh

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। 

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तमोरा के मृतक ठाकुर राम पटेल की पत्नी संतोषी बाई एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तिलकपुर के मृतक मालिकराम बरिका के पुत्र केशर बरिहा के लिए तथा सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भीथीडीह डिपापारा की मृत्तिका सादमति खड़िया की माता सगनी बाई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें