ये राज्य दे रहे दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा - CG Sandesh

ये राज्य दे रहे दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा

देश में दिवाली का त्योहार आने वाला है और कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों के लिए खास तोहफा दिया है। झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है।

हिमाचल प्रदेश:

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने 3% DA बढ़ाने का ऐलान किया है। इस फैसले से करीब 1.91 लाख कर्मचारियों और 1.71 लाख पेंशनरों को फायदा होगा। न्यूनतम 800 रुपये से लेकर मुख्य सचिव तक 8 हजार रुपये मासिक लाभ मिलेगा। साथ ही, अप्रैल से सितंबर का एरियर भी दिवाली से पहले दिया जाएगा।

उत्तराखंड:

धामी सरकार ने महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 58% कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। लगभग ढाई लाख कर्मचारियों के खाते में 31 अक्टूबर तक एरियर जमा कर दिया जाएगा।

झारखंड:

हेमंत सोरेन सरकार ने भी DA 3% बढ़ाकर 58% किया है। इससे पहले कर्मचारियों को 55% DA मिलता था।

मध्य प्रदेश:

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के DA-DR में 2% बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके अलावा राज्य में श्रीअन्न फेडरेशन बनाने का भी निर्णय लिया गया है।

इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों को त्योहारों में राहत मिलेगी और खरीदारी में भी आसानी होगी।


अन्य सम्बंधित खबरें