महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया चिकित्सकों का... - CG Sandesh

महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया चिकित्सकों का सम्मान, कहा - त्याग, समर्पण का पर्याय होते हैं चिकित्सक

शुक्रवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने निवास में चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया। विधायक सिन्हा ने चिकित्सकों के कार्य के प्रति समर्पण एवं त्याग की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है और यही वजह है कि चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया जाता है।

आगे कहा कि चिकित्सकों का जीवन केवल 8 या 10 घंटे की नौकरी नहीं होती। दिन के 24 घंटे में कभी भी उनकी जरूरत पड़ जाती है। मरीजों के शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना और उनका इलाज करना एक चिकित्सक का महत्वपूर्ण कर्तव्य होता है। 

जिनका निर्वहन एक चिकित्सक जीवन भर करता है। एक चिकित्सक कभी भी रिटायर नहीं होता है। वे हमेशा मरीज के दर्द को दूर करने के लिए तैयार रहते हैं। हमें भी चिकित्सकों का केवल एक दिन नहीं बल्कि प्रत्येक दिन सम्मान देना चाहिए।

उनके लिए यह सम्मान कार्य के प्रति और उत्साह का संचार करता है। सम्मान का अर्थ केवल उन्हें उपहार देना नहीं है बल्कि उनके कार्य का सम्मान करना है। जिस त्याग और समर्पण से वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं उसको हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। लोगों की उम्मीद चिकित्सकों से रहती है, भगवान के बाद लोगों को चिकित्सकों पर ही भरोसा होता है। क्योंकि लोगों के जीवन की रक्षा करने में चिकित्सकों का बहुत बड़ा योगदान है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें