अजगर को देखते ही रस्सी को तोड़कर भागा बैल - CG Sandesh

अजगर को देखते ही रस्सी को तोड़कर भागा बैल

पिथौरा ब्लाक अंतर्गत सांकरा जोंक नदी के पास स्थित ग्राम बल्दीडीही में एक विशालकाय अजगर देखा गया. जानकारी के अनुसार यह अजगर अपना मुंह फाड़े बैलों को बाँधने वाले स्थान पर पहुँच गया था. जिसके बाद बैल अजगर को देखकर रस्सी तोड़कर भागने लगा. जिसके बाद किसान वहां पहुंचे तो अजगर को देखकर उनके होश उड़ गए.

मिली जानकारी के अनुसार अजगर लम्बा चौड़ा था और बैल को शिकार बनाने के उद्देश्य से एक घर मे घुस गया था. जिसके बाद वहां कुछ गाँव वालों का जमावड़ा हो गया जिनकी मदद से उसे जंगल में छोड़ा गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें