क्या है Instagram AI Restyle फीचर?
Meta की कंपनी Instagram ने यूजर्स के लिए एक नया AI फीचर लॉन्च किया है — “Restyle Tool”। अब आप बिना किसी ऐप को छोड़े, अपने फोटो और वीडियो को सीधे Instagram के अंदर एडिट कर सकते हैं।
क्या है Instagram AI Restyle फीचर?
Instagram का नया AI Restyle फीचर आपको अपनी तस्वीरों और वीडियोज़ में AI प्रॉम्प्ट या प्रीसेट इफेक्ट्स लगाने की सुविधा देता है।
यानि अब आप कुछ ही शब्दों में अपनी फोटो या वीडियो का पूरा लुक और मूड बदल सकते हैं।
उदाहरण के लिए:
“लाइटिंग को सनसेट ग्लो में बदलो”
“सिर पर क्राउन जोड़ो”
“पेरिस स्ट्रीट वाइब बनाओ”
Restyle टूल कैसे काम करता है?
1. अपनी स्टोरी के लिए कोई फोटो या वीडियो अपलोड करें।
2. एडिटिंग स्क्रीन पर टॉप-राइट में आपको Restyle आइकन दिखाई देगा।
3. वहां से आप या तो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट (फोटो के लिए) डाल सकते हैं,
या प्रीसेट इफेक्ट (वीडियो के लिए) चुन सकते हैं।
4. कुछ ही सेकंड में आपका नया AI एडिट तैयार होगा।
Instagram के सुझाव बेहतर रिज़ल्ट के लिए
प्रॉम्प्ट में डिटेल्स जोड़ें – जैसे लाइटिंग, मूड, स्टाइल या सब्जेक्ट।
जितने स्पेसिफिक प्रॉम्प्ट्स होंगे, आउटपुट उतना ही रियल और क्रिएटिव मिलेगा।
AI एडिट्स को शेयर करना भी हुआ आसान
Instagram ने "Yours" स्टिकर को अब AI Restyle कंटेंट के साथ जोड़ दिया है।
जब कोई यूजर आपके “Yours” स्टिकर पर टैप करेगा, तो वह भी उसी इफेक्ट को अपनी फोटो या वीडियो पर ट्राय कर सकता है।
कब मिलेगा नया फीचर?
Meta ने अभी तक इसकी ग्लोबल रिलीज डेट नहीं बताई है।
यह फीचर उन देशों में पहले शुरू होगा, जहां Meta AI पहले से एक्टिव है।
क्या यह फीचर मुफ्त है?
Instagram का AI Restyle फीचर पूरी तरह से फ्री है।
इसके लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन या पेड ऐड-ऑन की जरूरत नहीं है।
Restyle टूल से फोटो और वीडियो कैसे एडिट करें?
फोटो के लिए:
अपनी प्रोफाइल पर “+” आइकन से फोटो चुनें
टॉप-राइट में Restyle आइकन पर टैप करें
Add / Remove / Change में से चुनें और एडिट करें
“Done” दबाएं और शेयर करें
वीडियो के लिए:
अपनी स्टोरी में वीडियो अपलोड करें
एडिटिंग ट्रे में Restyle आइकन पर टैप करें
एक प्रीसेट इफेक्ट चुनें और तुरंत लागू करें