बस में सफर के दौरान महिला के गले से 50 हज़ार की चैन पार !  - CG Sandesh

बस में सफर के दौरान महिला के गले से 50 हज़ार की चैन पार !

आज सरायपाली से रायपुर बस में सफर के दौरान एक महिला के गले से 50 हज़ार की चैन गायब होने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार आज शाम दोपहर 3 बजे के आसपास बस में सफ़र के दौरान शर्मा ट्रेवल्स कंपनी की बस क्रमांक CG 04 E 3507 में सफ़र कर रही थी उस दौरान महिला के गले से चैन को पार कर लिया गया.

चैन की कीमत लगभग 50 हज़ार बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बस में करीब 60 यात्री सवार थे. चोरी की घटना सुनते ही बस में अफरा तफरी मच गई और बस को सीधे पिथौरा थाने ले जाया गया.

इस मामले में पिथौरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवानी चाही चूँकि यह घटना बल्दीडीह में हुई थी जो कि संकरा थाना अंतर्गत आता है इसलिए मामले को सांकरा थाना रवाना कर दिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें