news-details

बसना क्षेत्र की 5 बेटियों का नगर सैनिकों में हुआ चयन, पांचों बेटियों ने बढ़ाया मान

खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर बिखेर चुकी हैं प्रतिभा, सभी वूशु मार्शल आर्ट के खिलाड़ी


बसना अनुविभाग के लिए यह गर्व की बात है कि जिले के बसना क्षेत्र के 1 युवा का जिला बल में एवं 5 बेटियों का चयन नगर सैनिक के रूप में किया गया है। इनमें बसना क्षेत्र की 5 बेटियाँ भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इन चयनित बेटियों में कु. पूनम सिदार, कु. मीना नेटी, कु. चंद्रिका दीवान, कु. काजल यादव और कु. प्रीति बेहरा शामिल हैं। सभी ने वूशु मार्शल आर्ट में महारत हासिल की है और कई ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। साथ ही डोलमणी जगत जिला बल ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन सभी बेटियों ने 45 दिनों का कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें आत्मरक्षा, अनुशासन, आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा जैसे विषयों पर विशेष अभ्यास कराया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना रहा। नगर सैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के तत्वावधान में किया गया। 

इसके प्रेसिडेंट संजय पिल्ले (डीजीपी आईपीएस ), सेक्रेटरी श्री डी. कोंडैया और महासमुंद जिला जनरल सेक्रेटरी खिलेश बरिहा रहे। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 357 महिला नगर सैनिकों का चयन हुआ है, जिनमें महासमुंद जिले की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला का गौरव बढ़ाया है। बसना में इन चयनित नगर सैनिक बेटियों का सम्मान आदिवासी युवा प्रभाग बसना सरायपाली के साथियों द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह चौकवोबसना में किया गया। इस अवसर पर मनोज सिदार और देव ठाकुर के नेतृत्व में स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह में खिलेश बरिहा, चंद्रहास दीवान, संजय जगत, टिकेश्वर मरकाम, जितेंद्र कुमार जगत, जीवन सिदार, हीरालाल बारिहा, अन्नू सिदार, भूमिका सिदार, सुमंत जगत, सुजाता नेताम, हेमा जगत, रेखा सिदार, सरिता जगत, लोकेश्वरी सिदार, मनीषा सिदार सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन बेटियों ने मेहनत और समर्पण के बल पर क्षेत्र का नाम ऊँचा किया है। खेल और सेवा के क्षेत्र में उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें