लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मोटरसायकल को किया एक्सीडेंट, जुर्... - CG Sandesh

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मोटरसायकल को किया एक्सीडेंट, जुर्म दर्ज

11 अगस्त 2019 को घन्नू अपने मोटरसायकल CG 04 KT 5083 से ग्राम कौआंझर के देवराज बंजारे के साथ रिश्तेदारी में ग्राम छिबर्रा जा रहा था. इस बीच करीब सुबह 11 बजे जैसे ही ग्राम बोडरीदादर मेन रोड बस्ती के पास वह पहुँचा तो बस्ती की तरफ से वाहन क्रमांक CG 06 GJ 7896 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उन्हें एक्सीडेंट कर दिया.

एक्सीडेंट के कारण दोनों को चोट आई और उनका मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद 112 मदद से उन्हें आधे रास्ते लाया गया और फिर वाहन 108 में उन्हें शासकीय अस्पताल बागबाहरा पहुँचाया गया. वहां से डक्टर द्वारा उन्हें महासमुन्द रिफर किया गया. इस घटना के बाद 19 अगस्त को घन्नू ने वाहन क्रमांक CG 06 GJ 7896 के चालक पर शिकायत दर्ज कराई है. बागबाहरा पुलिस ने मामले को धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें