पिथौरा : मोहगांव हाईस्कूल में स्कूली बच्चो से निजी कार धुलवाने वाले प्राचार्य दोषी, डीईओ ने संभागीय संयुक्त संचालक को सौंपी रिपोर्ट।
पिथौरा ब्लाक के शासकीय हाईस्कूल मोहगांव का एक विडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ। जिस विडियो में स्कूली बच्चो के द्वारा चारपहिये वाहन को धोते हुए देखा गया। इस मामले में डीईओ महासमुन्द ने बीईओ पिथौरा को जांच के निर्देश दिए थे। बीईओ पिथौरा ने दो सदस्यीय दल गठित कर जांच कराया। विजय लहरे डीईओ ने प्राचार्य जगदीश कुमार के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु अभिमत सहित रिपोर्ट संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को सौंप दी है।
मालूम हो कि वायरल विडियो की जांच की गई। जिसमें स्कूली बच्चो ने जिस चारपहिये की धुलाई किया है, वह प्राचार्य जगदीश कुमार की निजी कार होने की पुष्टि हुई है। प्राचार्य ने भी स्वीकार किया है कि यह उनकी निजी कार है। जिसकी स्कूल परिसर में धुलाई हुआ है। इस मामले को दबाने एवं छुपाने का कोशिश की गई, लेकिन मिडिया की सक्रियता की वजह से नही पाया।
विजय लहरे डीईओ महासमुन्द ने रिपोर्ट संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को भेजते हुए स्पष्ट उल्लेख किया है कि यह विडियो पुराना है। अभी छात्र हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी में जा चुके है। उन छात्रो के द्वारा विडियो मे कार धोना भौतिक रूप से दिखाई पड रहा है। कार सबके सामने स्कूल प्रागंण में धोते हुए दिखाई दे रहा है। कार प्राचार्य की निजी है, जिसे इन्होने स्वीकार किया है। प्राचार्य की उपस्थिति में स्कूल स्कूल प्रागंण में कार धोया जाना प्राचार्य की जानकारी में माना जाना चाहिए। डीईओ ने जगदीश कुमार प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल मोहगांव के विरूद्व आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने हेतु प्रस्ताव अनुशंसा सहित प्रस्तुत की है। विदित हो कि ये मामला भी छत्तीसगढ राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग में भी पहुंचा था।