news-details

बसना : सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में मासिक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ

सत्यप्रकाश अग्रवाल, सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में मासिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग आज 26.10.25 को आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश साहू जिला सह समन्वयक, अध्यक्षता कर रहे बीपी देवांगन, विशिष्ट अतिथि के रूप में रियाज मोहम्मद और एम कुमार पटेल व्याख्याता एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य वाय कर मौजूद रहे.

अतिथियों द्वारा मां सरस्वती प्रण अक्षर ओम एवं भारत मां के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना किया गया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. समस्त अतिथियों को तिलक चंदन से सम्मानित किया गया.

इस प्रकार आवर्ती वर्ग के प्रथम सत्र में अतिथियों के द्वारा शिशु मंदिर के प्रति अपना अनुभव व्यक्त किया गया जिसमें रियाज मोहम्मद के द्वारा माता-पिता के संस्कार के विषय में अवगत कराया गया की माता-पिता बच्चों को ईमानदारी, सम्मान,सहनशक्ति और सहानभूति जैसे संस्कार देते हैं. वे खुद एक आदर्श बनाकर और बच्चों को सही व्यवहार सीखाकर जैसे बड़ों का आदर करना और मिलजुल कर रहना,उन्हें संस्कारवान बनाते हैं. इस प्रकार हमें अपनी माता-पिता के संस्कार के अनुरूप चलना चाहिए और उन्हें दुखी नहीं करना चाहिए.

अगली कड़ी में बीपी देवांगन जी के द्वारा अपना विचार व्यक्त किया गया और कहा गया कि शिशु मंदिर का मुख्य उद्देश्य बच्चों का चरित्र निर्माण करना और उन्हें भारतीय संस्कृति व मूल्य पर आधारित शिक्षा देना जिसमें विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जिसमें बौद्धिक शारीरिक नैतिक और आध्यात्मिक विकास शामिल है. इस प्रकार आगे वाय कर सर जी के द्वारा भी अपने अभिव्यक्ति में कहा गया कि मनुष्य जीवन पर्यंत सीखता रहता है और उसमें जिज्ञासा और सीखने की क्षमता होती है इस प्रकार इस प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है. अगली कड़ी में सुरेश साहू जिला सह समन्वयक जी के द्वारा शिशु मंदिर कार्य योजना के विषय में बताया गया.

इस प्रकार द्वितीय सत्र में एम कुमार पटेल जी के द्वारा अध्यापन कार्य में अपना अनुभव व्यक्त किया गया और विज्ञान विषय के अंतर्गत रासायनिक अभिक्रिया पर प्रकाश डाला गया और तृतीय सत्र में कर सर जी के द्वारा हिंदी विषय पर मानक चिन्ह के विषय में अध्यापन किया गया. तत्पश्चात इस वर्ग के अंतिम सत्र में आचार्य प्रवीण पसायत जी के द्वारा योग व्यायाम कराया गया और विद्यालय के प्राचार्य कमल स्वर्णकार के द्वारा आभार व्यक्त किया गया और आवर्ती वर्ग का समापन किया गया. और इस आवर्ती वर्ग में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीयों का विशेष योगदान रहा.


अन्य सम्बंधित खबरें