news-details

पिथौरा : 7 वर्ष बीत गए लेकिन पिरदा महाविद्यालय को नहीं मिल पाया अपना भवन, उधार के कमरों में हो रहा संचालित

क्षेत्रवासियों की मांग पर 2018 में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में पिरदा को महाविद्यालय की सौगात मिली थी. जिसका जुलाई 2018 में संसदीय सचिव व पूर्व बसना विधायक रूपकुमारी चौधरी ने शुभारंभ किया था. जिसके बाद से पिरदा में मौजूद हाईस्कूल व हायर सेकंडरी विद्यालय में यह महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है. इससे विद्यालय के साथ साथ महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भी अधयन्न में परेशानी आती है.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 19/06/2018 के आदेश क्रमांक 162/264/AA.U.Shi./Yojana/2018 के तहत इस महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी. यह महाविद्यालय पिरदा गढ़ के पास स्थित है, जो बसना (NH53) से लगभग 12 किमी दूर है. यह महाविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से संबद्ध है. वर्तमान में इस संस्थान का अपना भवन नहीं है और यह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिरदा के परिसर में संचालित हो रहा है। यह एक डिग्री महाविद्यालय है जहाँ वर्तमान में कला, विज्ञान एवं गणित संकाय के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित होते हैं.

शुभारंभ के 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी महाविद्यालय के लिए भवन निर्माण नहीं होने से विद्यार्थियों के बैठने सहित लाइब्रेरी, लैब की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. यह दुर्भाग्य है कि नवीन महाविद्यालय को आज तक स्वयं का भवन नसीब नहीं हो सका, गांव के सरकारी हाईस्कूल के उधार के कमरों में यह महाविद्यालय चल रहा है. महाविद्यालय की हालत को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है.

पिरदा के सरपंच बताते हैं कि महाविद्यालय हेतु पर्याप्त मात्र में शासकीय भूमि उपलब्ध है, परन्तु शासन-प्रशासन नवीन भवन निर्माण के लिए किसी तरह की कोई पहल नहीं कर रहा है. सरपंच कहते हैं कि जिस गति से ग्राम पिरदा का विकास होना चाहिए वह गति नहीं मिल पा रही महाविद्यालय के आलावा यहाँ सडकों की भी अत्यनत समस्या है, यहाँ मौजूद सड़क भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. जिसकी कोई सूद नहीं ले रहा. सरपंच कहते हैं कि हालात तो यह है कि विगत 8 माह से सरपंचों को भी उनका मानोदय नहीं दिया जा रहा है.

अब ऐसे में शासन-प्रशासन से क्या ही उम्मीद की जा सकती है. 


अन्य सम्बंधित खबरें