पिथौरा : ग्राम भुरकोनी में 1265 बोरी अवैध धान जप्त - CG Sandesh

पिथौरा : ग्राम भुरकोनी में 1265 बोरी अवैध धान जप्त

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी के तहत तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम भुरकोनी में कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पिथौरा श्री बजरंग अग्रवाल, नायब तहसीलदार एवं हल्का पटवारी की संयुक्त टीम द्वारा दिनेश अग्रवाल के घर पर औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान लगभग 3000 बोरी धान भंडारित पाया गया। पूछताछ में दिनेश अग्रवाल द्वारा 1735 बोरी धान के संबंध में कृषि उपज मंडी का सौदा पत्रक प्रस्तुत किया गया, किन्तु शेष 1265 बोरी धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। राजस्व विभाग की टीम द्वारा नियमानुसार 1265 बोरी धान को जप्त कर मंडी सचिव को मंडी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने जिले में अवैध रूप से धान की खरीदी, बिक्री एवं भंडारण पर सतत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें