रात में चौकीदार करने गए चौकीदार की मोटरसायकल हुई पार - CG Sandesh

रात में चौकीदार करने गए चौकीदार की मोटरसायकल हुई पार

बागबाहरा फड में चौकीदारी का काम करने वाले रविकांत ने बागबाहरा थाना में अपने मोटरसायकल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार रविकांत 19 अगस्त 2019 को हमेशा की तरह रात 8 बजे धान फड बागबाहरा में अपने प्लेटिना मोटर सायकल CG 06 G 5076 में चौकीदारी करने गया था और मोटर सायकल को धान फड बागबाहरा गेट के बाहर में खडी कर अपने ड्युटी में चला गया.

इसके बाद अगले दिन जब रविकांत सुबह 8 बजे ड्युटी से वापस आया तो देखा वहां पर उसकी रखी हुई मोटरसायकल नही था. जिसे आसपास पता तलाश किया नही मिला. जिस पर रविकांत ने बागबाहरा पुलिस में रिपोर्ट किया है. वहीं पुलिस ने मामले को अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ धारा 379-IPC के तहत दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें