news-details

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। 

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत मौहरी भाठा महासमुंद की मृतिका नेहा साहू के पिता विष्णु साहू के लिए एवं ग्राम बेलटुकरी के मृतक ओकेलाल पटेल की पत्नी पार्वती पटेल के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें