पिथौरा : भाजपा नेता पर आदिवासी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश औ... - CG Sandesh

पिथौरा : भाजपा नेता पर आदिवासी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, खुद को बताता है मंत्री का करीबी...

डरा, सहमा है पूरा पीड़ित परिवार...

पिथौरा क्षेत्र के भाजपा नेता पर आदिवासी जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. ग्राम पंचायत टेका (सुंदरगढ़) निवासी मनबोध कोडाकू ने बताया कि ग्राम पंचायत डोंगरीपाली, तहसील पिथौरा, प.ह.न. 09 में उनके नाम की भूमि खसरा न. 425/1 रकबा 1.3700 हे. स्थित है जो राजस्व रिकार्ड में मनबोध कोडाकू के नाम से दर्ज है.

10 नवम्बर 2025 को सुबह करीब 10 बजे इस भूमि (खेत) पर मनबोध, उसकी पत्नी पालबाई, पुत्र रथुराम, बहु परमिला, पुत्र ललित, भाई राजकुमार, बहु मेला बाई, भाई खेल कुमार बहु हेमबाई, भतीजा टिकेश्वर और गणेश्वर धान की कटाई कर रहे थे.

इसी बीच डोंगरीपाली निवासी भाजपा नेता दुलीकेशन साहू और उसकी पत्नी किरण साहू जो ग्राम पंचायत डोंगरीपाली की सरपंच है आये और यह जमीन हमारा है तुम क्यों धान की कटाई कर रहे हो कहकर मनबोध और उसके परिवार वालों को जाती सूचक गालियां देते हुए अश्लील गलियां देने लगे.

आरोप है कि दुलीकेशन साहू और उसकी पत्नी किरण साहू ने मनबोध और उसके परिवार वालों को अगर दोबारा इस खेत में आकर तुम धान कटाई करोगे तो तुम पूरे आदिवासी परिवार को घर घुसकर जान से मारेंगे कहकर धमकी दिए, जिससे उनका पूरा परिवार डरा हुआ है और अपमानित महसूस कर रहा है. इस घटना को ग्राम टेका (सुंदरगढ़) निवासी महेश कर्ष और ग्राम कैलाशपुर निवासी सीताराम साहू देखे और सुने हैं. ग्रामीणों ने बताया कि दुलीकेशन साहू अपने आप को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का करीबी बताता है.

आपको यह भी बता दें कि सरपंच पति दुलीकेशन साहू के ऊपर डोंगरीपाली के ग्रामीणों ने पंचायत के करोड़ों रुपए पूर्व सरपँच अहिल्या बरिहा के साथ मिलकर एक फर्जी फर्म ‘साहू इंटरप्राइजेज’ के नाम से हड़पने का आरोप भी लगाया है,जिसके जांच के लिए अधिकारी डोंगरीपाली पंचायत पहुँचते हैं तो दुलीकेशन साहू पंचायत से ही भाग जाते हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें