बसना : कंटेनर में दबने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

बसना : कंटेनर में दबने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

बसना : राष्ट्रीय राजमार्ग - 53 पर ग्राम बिटांगीपाली के पास सत्कार ढाबा के सामने कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बरतियाभांठा निवासी चंदर सिंह चौहान आसपास के गांव में घुम-घुम कर डबलरोटी (ब्रेड) बेचने का काम करता था। 22 नवम्बर 2025 को भी वह ब्रेड बेचने अपनी मोटर सायकल हीरो होण्डा क्रमांक CG04 ZK 2805 मे निकला था। सुबह करीब 11:30 बजे चंदर एनएच- 53 रोड पर बसना से सरायपाली की ओर जा रहा था।

इसी दौरान ग्राम बिटांगीपाली के पास सत्कार ढाबा के सामने रायपुर की ओर से आ रही कंटेनर वाहन क्रमांक RJ07 GD 7189 के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक तथा खतरनाक ढंग से चलाते हुये उसके मोटर सायकल को पीछे से ठोकर टक्कर मार दी, जिससे चंदर सिंह चौहान बाइक सहित अनियंत्रित होकर रोड में गिर गया व कंटेनर वाहन के पीछे चक्का के नीचे दब गया, जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सो में चोट आई। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें