छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, दो दिन बाद गिरेगा तापमान  - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, दो दिन बाद गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड में कमी आई है। वहीं अगले दो दिन मौसम में कुछ खास परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने दो दिन बाद तापमान में कमी आने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा।

दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले दो दिन छत्तीसगढ़ के मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन फिर दो दिन बाद अचानक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी, जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद लोगों को एक बार फिर कड़कड़ाती ठंंड का सामना करना पड़ेगा।

 


पिछले कुछ दिन बढ़े तापमान

मैदानी क्षेत्र की अगर बात करें तो पिछले कुछ दिनों से दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ था, लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर 14.2 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ में आज का मौसम

मौसम विभाग की माने तो आज पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम में खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें